OKIDS KAHANI की इस मजेदार कहानी में मिलिए एक लाल चोंच वाला तोता और हिम्मतवाली चींटी से। यह कहानी है ‘तोता और चींटी की कहानी | सच्ची दोस्ती की प्रेरणादायक कहानी‘ चलिए शुरू करते हैं!!

📖 Story – तोता और चींटी की कहानी | सच्ची दोस्ती की प्रेरणादायक कहानी
एक नदी के किनारे एक बड़ा पीपल का पेड़ था। उस पेड़ पर एक हरा तोता रहता था — लाल चोंच वाला, बहुत बातूनी और हमेशा खुश रहने वाला!
एक दिन बहुत तेज गर्मी थी एक छोटी सी चींटी पानी पीने नदी के किनारे आई।
वह पानी पी ही रही थी कि उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई!
तोता (ऊपर से बोला): “अरे ओ चींटी रानी! क्या कर रही हो? तैरने की प्रैक्टिस चल रही है क्या?”
चींटी डूबते चिल्लाई, ‘तोता भाई बचाओ!’ तोते ने पत्ता डाला।
चींटी उस पत्ते पर चढ़ गई और बहते-बहते किनारे तक पहुँच गई।
चींटी: “तोताभाई, आपने तो मेरी जान बचा ली! बहुत-बहुत धन्यवाद!”
चींटी – “एक दिन मैं भी आपकी मदद जरूर करूँगी!”
तोता (हँसते हुए): “अरे छोटी सी चींटी, तू मेरी क्या मदद करेगी भला?”
चींटी (मुस्कुराकर): “अरे रुकिए तो सही! वक्त आने पर देखना मैं क्या कर सकती हूँ!” धीरे-धीरे दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई।

चींटी रोज पानी पीने आती, और तोता रोज उससे बातें करता। वे दोनों खूब हँसते और मज़े करते थे।
कुछ दिनों बाद, एक शिकारी वहाँ आया उसने देखा कि पेड़ पर एक सुंदर तोता बैठा है। उसने बंदूक निकाली और निशाना साधा।
उसी समय, चींटी भी वहाँ आई थी। उसने देखा कि शिकारी तोते पर बंदूक ताने खड़ा है!
चींटी (सोचते हुए): “अरे नहीं! मेरे दोस्त की जान खतरे में है!” वह तेजी से भागी और शिकारी के पैर पर जोर से काट लिया!
तोता (ऊपर से चहकते हुए): “अरे चींटी रानी! तुमने तो कमाल कर दिया! मैं सोचता था तुम छोटी हो, पर तुमने तो मेरी जान बचाई!”
चींटी (हँसकर): “कहा था ना तोताभाई – दोस्ती में छोटा या बड़ा नहीं देखा जाता! ” दोनों हँस पड़े और उस दिन के बाद वे बन गए सच्चे दोस्त
🎥 पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे:-
🧑🏻🏫 इस कहानी से क्या सीख मिलती है?
“मित्रों, इस कहानी से हमने सीखा, मदद करने की भावना दिल से हो तो छोटी से छोटी ताकत भी बड़ी जान बचा सकती है।
📲 Subscribe to our YouTube channel!
“अरे दोस्तों! क्या आपको “तोता और चींटी की कहानी | सच्ची दोस्ती की प्रेरणादायक की कहानी” पसंद आई? अगर आपको मज़ा आया, तो OKIDS KAHANI को सब्सक्राइब करना न भूलें!और अगली कहानी देखना न भूलें!
बाय बाय! 🧒🏻👋🏻”
👇🏻


