OKIDS KAHANI की इस मजेदार कहानी में मिलिए ईमानदार डुग्गू और माँ से। यह कहानी है ”ईमानदार डुग्गू और पैसों का बटुआ 💰🧒🏻 | Moral Stories in Hindi” चलिए शुरू करते हैं!!

📖 Story – ईमानदार डुग्गू और पैसों का बटुआ 💰🧒🏻 | Moral Stories in Hindi
एक शांत शहर में एक माँ और उसका बेटा डुग्गु रहते थे। माँ मेहनती थी और अपने बेटे को हमेशा अच्छे संस्कार सिखाती थी। हर सुबह माँ डुग्गु को स्कूल भेजते समय एक ही बात कहती—

👩 माँ: डुग्गु, सही रास्ता चुनना कभी मत भूलना।
👦 डुग्गु: ठीक है माँ।
एक दिन स्कूल जाते समय रास्ते में अचानक डुग्गु की नज़र ज़मीन पर पड़ी। वहाँ एक बटुआ पड़ा था। डुग्गु ने बटुआ उठाया और खोला। अंदर पैसे देखकर वह थोड़ा घबरा गया। डुग्गु के मन में एक पल के लिए गलत विचार आया।
👦 डुग्गु (धीरे): अगर ये बटुआ रख लूँ तो कोई जानेगा नहीं… पर माँ हमेशा कहती हैं— “सही रास्ता चुनना कभी मत भूलना।”
तभी उसे माँ की बातें याद आ गईं। उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगा।डुग्गु ने इधर-उधर देखा। थोड़ी दूर एक आदमी बहुत परेशान खड़ा था।
👨 आदमी: अरे रे! मेरा बटुआ कहीं गिर गया!
डुग्गु तुरंत उसके पास गया और बटुआ आगे बढ़ाया।
👦 डुग्गु: अंकल, क्या यह आपका बटुआ है?
आदमी की आँखों में खुशी आ गई।
👨 आदमी: हाँ बेटा! बहुत-बहुत धन्यवाद।
शाम को डुग्गु घर लौटा। उसके चेहरे पर सुकून और खुशी थी।
👩 माँ: आज तुम बहुत खुश लग रहे हो।
👦 डुग्गु: माँ, आज मुझसे एक गलती हो सकती थी… लेकिन मैंने सही रास्ता चुना।
डुग्गु ने सुबह की पूरी बात माँ को बताई।
👩 माँ (मुस्कराते हुए): मुझे तुम पर गर्व है।
माँ ने डुग्गु को प्यार से गले लगा लिया। उसे समझ आ गया था कि उसका बेटा सही इंसान बन रहा है।
🎥 पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे:-
🧑🏻🏫 इस कहानी से क्या सीख मिलती है?
“मित्रों, इस कहानी से हमने सीखा,“ईमानदारी सबसे बड़ा गुण है, जो हमें जीवन में सम्मान और सच्ची खुशी दिलाता है।” 😊
📲 Subscribe to our YouTube channel!
“अरे दोस्तों! क्या आपको “ईमानदार डुग्गू और पैसों का बटुआ 💰🧒🏻 | Moral Stories in Hindi” पसंद आई? अगर आपको मज़ा आया, तो OKIDS KAHANI को सब्सक्राइब करना न भूलें!और अगली कहानी देखना न भूलें!
बाय बाय! 🧒🏻👋🏻”
👇🏻


