OKIDS KAHANI की इस मजेदार कहानी में मिलिए आदित्य और परी से। यह कहानी है ‘सच और भरोसा दोस्ती की सच्ची सीख’ चलिए शुरू करते हैं!!

📖 Story – सच और भरोसा दोस्ती की सच्ची सीख
आदित्य और परी बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों के बीच गहरा भरोसा और सच्ची दोस्ती थी। एक दिन वे गार्डन में खूब देर तक खेले। एक जाने के बाद, दोनों ने परी के घर जाने का फैसला किया। घर पहुँचते ही आदित्य को प्यास महसूस हुई।
आदित्य: “परी, क्या मुझे थोड़ा पानी मिल सकता है?”
परी: “हाँ, मैं अभी लाती हूँ।”
परी पानी लाने किचन में चली गई। उसी समय आदित्य की नजर टेबल पर रखे मोबाइल फोन पर पड़ी।
आदित्य ने मोबाइल उठाया, लेकिन अचानक वह उसके हाथ से फिसल गया। मोबाइल नीचे गिरा और उसकी स्क्रीन टूट गई।

आदित्य (घबराकर): “अरे… यह क्या हो गया!”
डर के मारे आदित्य ने मोबाइल उठाकर फिर से उसी जगह रख दिया।
तभी परी पानी लेकर वापस आ गई।
परी (हैरानी से): “अभी कैसी आवाज़ आई थी?”
आदित्य कुछ पल चुप रहा।
आदित्य (झूठ बोलते हुए): “कुछ नहीं… शायद कुर्सी हिल गई होगी।”
परी ने उसे ध्यान से देखा, लेकिन कुछ कहे बिना बात टाल दी। आदित्य पानी पीकर जल्द ही वहाँ से चला गया।
कुछ देर बाद परी की नजर मोबाइल पर पड़ी। उसे मोबाइल की टूटी हुई स्क्रीन दिखाई दी। शाम को परी आदित्य से मिलने पहुँची।
परी (शांत लेकिन दुखी होकर): “मोबाइल टूट गया है…और तुमने मुझसे सच नहीं कहा?”
आदित्य चुप हो गया। उसकी आँखें झुक गईं और मन भर आया।
आदित्य (धीमी आवाज़ में): “परी, मोबाइल मुझसे गलती से गिर गया था। मुझे डर था कि सच बोलने से हमारी दोस्ती खराब हो जाएगी, इसलिए मैंने झूठ बोल दिया।
मुझे माफ कर दो।”
कुछ पल तक वहाँ सन्नाटा छाया रहा।
परी: “मोबाइल टूटना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन झूठ से भरोसा टूट जाता है।” आदित्य की आँखों से आँसू बहने लगे।
आदित्य: “मुझे माफ कर दो। मैं वादा करता हूँ, आगे से कभी झूठ नहीं बोलूँगा।”
परी (मुस्कराकर): “सच बोलना ही सबसे बड़ी हिम्मत होती है।”
दोनों ने मिलकर मोबाइल ठीक कराने का फैसला किया। उस दिन के बाद उनकी दोस्ती और भी मजबूत हो गई।
🎥 पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे:-
🧑🏻🏫 इस कहानी से क्या सीख मिलती है?
“मित्रों, इस कहानी से हमने सीखा, सच बोलने से गलती माफ हो सकती है, लेकिन झूठ बोलने से रिश्तों का भरोसा टूट जाता है।
📲 Subscribe to our YouTube channel!
“अरे दोस्तों! क्या आपको “आदित्य और परी की कहानी | सच और भरोसा दोस्ती की सच्ची सीख” पसंद आई? अगर आपको मज़ा आया, तो OKIDS KAHANI को सब्सक्राइब करना न भूलें!और अगली कहानी देखना न भूलें!
बाय बाय! 🧒🏻👋🏻”
👇🏻


