चालाक बिल्ली vs ताकतवर कुत्ता 🐱🐶 | Dog vs Cat | Full Moral Story

OKIDS KAHANI की इस मजेदार कहानी में मिलिए घमंडी कुत्ता और समझदार बिल्ली से। यह कहानी है “चालाक बिल्ली vs ताकतवर कुत्ता 🐱🐶 | Dog vs Cat | Full Moral Story” चलिए शुरू करते हैं!

चालाक बिल्ली vs ताकतवर कुत्ता 🐱🐶 | Dog vs Cat | Full Moral Story
चालाक बिल्ली vs ताकतवर कुत्ता 🐱🐶 | Dog vs Cat | Full Moral Story

📖 Story – चालाक बिल्ली vs ताकतवर कुत्ता 🐱🐶 | Dog vs Cat | Full Moral Story

एक घने जंगल के किनारे एक ताकतवर कुत्ता रहता था। उसे अपनी ताकत पर बहुत घमंड था।

वह अक्सर छोटे जानवरों को डराता और ऊँची आवाज़ में कहता,

कुत्ता –  “इस जंगल में मुझसे ताकतवर कोई नहीं! सब मुझसे डरते हैं… और डरना भी चाहिए! ”

उसी इलाके में एक छोटी सी बिल्ली रहती थी। वह शांत थी, लेकिन उसका दिमाग बहुत तेज था।

वह किसी से बेवजह लड़ती नहीं थी, लेकिन सब कुछ समझती थी।

एक दिन कुत्ते ने बिल्ली को देखा और रास्ता रोककर हँसते हुए बोला,

कुत्ता – “अरे छोटी! तुम यहाँ क्या कर रही हो? मुझसे बचकर कब तक भागोगी? ”

चालाक बिल्ली vs ताकतवर कुत्ता 🐱🐶 | Dog vs Cat | Full Moral Story

बिल्ली ने बिना घबराए उसकी तरफ देखा और शांत आवाज़ में बोली,

बिल्ली – “मैं क्यों भागूँ? मुझे तुमसे डर नहीं लगता।”

कुत्ता ज़ोर से हँसा,

कुत्ता – “तुम्हें डर नहीं लगता? मुझसे? मैं इस जंगल का सबसे ताकतवर जानवर हूँ! ”

बिल्ली हल्की मुस्कान के साथ बोली,

बिल्ली – “ताकत सब कुछ नहीं होती… सही समय पर सही सोच ही असली जीत दिलाती है।”

कुत्ता थोड़ा गुस्से में आ गया और बोला,

कुत्ता – “तो ठीक है! आज ही मुकाबला हो जाए! देखते हैं कौन जीतता है! ”

बिल्ली – “मुकाबला होगा… लेकिन मेरे तरीके से। मेरे साथ चलो।”

कुत्ता तुरंत तैयार हो गया। उसे पूरा भरोसा था कि वह आसानी से जीत जाएगा।

बिल्ली उसे घने जंगल ले गई, जहाँ ऊँचे पेड थे।

अचानक बिल्ली फुर्ती से एक ऊँचे पेड़ पर चढ़ गई। कुत्ता नीचे रह गया। वह हैरान होकर ऊपर देखने लगा और बोला,

कुत्ता – “अरे! नीचे आओ! यह कोई मुकाबला है? ”

बिल्ली – “क्यों? तुम तो सबसे ताकतवर हो ना? ऊपर आकर मुझे पकड़ लो! ”

कुत्ता पेड़ पर चढ़ने को बेताब, पर हर बार गिरता रहा।

अब वह थक चुका था। उसकी साँसें तेज हो गईं। बिल्ली शांत आवाज़ में बोली,

बिल्ली – “क्या हुआ? ताकत कहाँ गई तुम्हारी? ”

कुत्ता चुप हो गया। उसे समझ आ गया कि हर जगह सिर्फ ताकत काम नहीं आती।

चालाक बिल्ली vs ताकतवर कुत्ता 🐱🐶 | Dog vs Cat | Full Moral Story

बिल्ली – “हर जगह जीतने के लिए सिर्फ ताकत नहीं… समझदारी भी चाहिए।”

कुत्ते ने सिर झुका लिया और धीरे से कहा,

कुत्ता – “तुम सही कह रही हो… मैंने बेवजह ही घमंड किया।”

उस दिन के बाद कुत्ते ने कभी किसी को डराना बंद कर दिया।

और छोटी सी बिल्ली… अप

नी समझदारी की वजह से… जंगल में सबकी नज़रों में खास बन गई।

🎥 पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे:-

 

🧑🏻‍🏫 इस कहानी से क्या सीख मिलती है?

मित्रों इस कहानी में हमने ये सिखा कि,असली ताकत सिर्फ शक्ति में नहीं होती, बल्कि उसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की समझ में होती है। ” 😊

📲 Subscribe to our YouTube channel!

“अरे दोस्तों! क्या आपको “चालाक बिल्ली vs ताकतवर कुत्ता 🐱🐶 | Dog vs Cat | Full Moral Story” पसंद आई? अगर आपको मज़ा आया, तो OKIDS KAHANI को सब्सक्राइब करना न भूलें! और अगली कहानी देखना न भूलें!

बाय बाय! 🧒🏻👋🏻”

👇🏻

➡️ OKIDS KAHANI YouTube Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top